दतिया। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी दतिया शहर सुरेश झाॅ को पार्टी से निलंबित किया। उक्त आशय की सूचना श्री यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सुरेश झाॅ को सम्बोधित एक पत्र के द्वारा दी। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यवाही श्री झाॅ पर महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री श्रीमती पूजा परिहार के द्वारा यौन शोषण एवं 17 लाख रूपये की धोकाधड़ी की शिकायत पर दर्ज मामले के फलस्वरूप की गई। जिलाध्यक्ष श्री नाहर सिंह ने प्रेस को बताया कि सुरेश झाॅ के आचरण को प्रदेश कांग्रेस प्रथम दृष्टया पार्टी की छवि को धूमिल करना माना है। जिसके परिणाम स्वरूप श्री झाॅ पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबन की कार्यवाही की गई।
सुरेश झाॅ का कांग्रेस पार्टी से निलंबन